2026 में सूखे जैसे हालात? अल नीनो का बढ़ता खतरा और मानसून पर मंडराते संकट
2026 में सूखे जैसे हालात? अल नीनो का बढ़ता खतरा और मानसून पर मंडराते संकट
Read More
गेहूं में पीलापन: कारण और प्रभावी उपाय.
गेहूं में पीलापन: कारण और प्रभावी उपाय.
Read More
नए साल का स्वागत बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के साथ; उत्तर भारत में शीतलहर
नए साल का स्वागत बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के साथ; उत्तर भारत में शीतलहर
Read More
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: राष्ट्रीयकृत बैंकों ने बढ़ाई फसल ऋण की सीमा; अब प्रति
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: राष्ट्रीयकृत बैंकों ने बढ़ाई फसल ऋण की सीमा; अब प्रति
Read More
२०२६ में १२ नहीं बल्कि १३ महीने का होगा साल: अधिक मास (मलमास) की पूरी
२०२६ में १२ नहीं बल्कि १३ महीने का होगा साल: अधिक मास (मलमास) की पूरी
Read More

उत्तर भारत में मौसम का डबल अटैक: पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों का हाल

पहाड़ों पर पिछले 24 घंटों से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो चुका है, जो आने वाले दिनों में और अधिक तीव्र होने वाला है। स्कायमेट वेदर के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और उसके ठीक पीछे एक दूसरा शक्तिशाली विक्षोभ 30 दिसंबर को उत्तर भारत में दस्तक देगा। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ और उत्तरकाशी जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी अच्छी बर्फबारी देखी जाएगी। हालांकि, शिमला, कुफरी और मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों पर लाइव बर्फबारी के लिए जनवरी के दूसरे हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है।

ADS किंमत पहा ×

दिल्ली-एनसीआर और मैदानी राज्यों में कोहरे का सितम

मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे का दोहरा मार पड़ने वाला है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में जा सकता है क्योंकि हवा की रफ्तार कम होने वाली है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और पूर्वी जिलों में विजिबिलिटी बहुत कम रहने की आशंका है। इसके साथ ही बिहार में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहेगी, जहाँ सूर्य की रोशनी कम मिलने से दिन के समय भी कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

Leave a Comment